मेरठ, अप्रैल 5 -- सुभारती कॉलेज ऑफ फार्मेसी में शनिवार को दो दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक समारोह स्पार्क-2026 में सुभारती विवि थिरक उठा। लोकप्रिय पंजाबी गायिका सुनंदा शर्मा एवं डीजे शूटअप की प्रस्तुतियों पर छात्र-छात्रा झूम उठे। विवि की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. शल्या राज, कार्यकारी अधिकारी डॉ. कृष्णमूर्ति, मार्स रिसॉर्ट निदेशक डॉ. रोहित रविंद्र एवं प्राचार्य फॉर्मेसी डॉ. सोकेंद्र कुमार मौजूद रहे। डॉ.शल्या राज ने कहा कि स्पार्क ना केवल एक समारोह है बल्कि यह जीवन में एक स्पार्क, एक ऊर्जा का प्रवाहक है। कार्यक्रम में गायिका सुनंदा शर्मा ने मेरी मम्मी नू पसंद नहीं तूं, मेरा पहला प्यार तुसी तूं है जाणदा, चंढीगढ दा छोकरा, जानी तेरा ना, तेरे नाल नाचना सहित विभिन्न हिट्स पर दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। डीजे शूट-अप ने भी समारोह को नई ऊचाइंय...