फरीदाबाद, मार्च 15 -- फरीदाबाद। मानव रचना कार्पोरेट क्रिकेट चैलेंज के सेमीफाइनल मुकाबले में स्पार्क मिंडा ने सर्वोदय अस्पताल के खिलाफ 97 रन से जीत दर्ज की। स्पार्क मिंडा ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 271 रन बनाए। अंकुर धनखड़ ने 61 और सौरभ शर्मा ने 43 रन बनाए। सर्वोदय अस्पताल की ओर से डॉ. अशीष तोमर ने तीन, रामेश्वर ने दो और धनंजय यादव ने एक विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए सर्वोदय अस्पताल की टीम 16 ओवर में 178 रन पर आल आउट हो गई। माहित ने 64 और रामेश्वर राजपूत ने 62 रन बनाए। स्पार्क मिंडा की ओर से आकाश सिंघल ने पांच, अहमद ने तीन और साहिल व अंकुर ने एक-एक विकेट लिया। आकाश सिंघल को मैन ऑफद मैच दिया गया। फाइनल मुकाबला 21 मार्च को खेला जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.