लखीमपुरखीरी, अप्रैल 13 -- फरधान क्षेत्र के बगहा गांव में बिजली लाइन में हुई स्पार्किंग से अचानक आग लग गई, जिसने कुछ ही समय में विकराल रूप धारण कर लिया। इस हादसे में लगभग 11 बीघा गेहूं की खड़ी फसल पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। बताया जा रहा है कि खेतों के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन में रविवार को शाम के समय अचानक चिंगारी निकली, जिससे सूखी फसल में आग लग गई। तेज हवा के चलते आग तेजी से फैलती चली गई और कई किसानों की मेहनत कुछ ही देर में राख में बदल गई। इस घटना में डालचंद्र भार्गव की करीब 6.5 बीघा, कनौजी लाल वर्मा की 4 बीघा और अशोक वर्मा की लगभग आधा बीघा गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचा। सभी प्रभावित किसान बगहा गांव के निवासी हैं। आग लगने की खबर मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते प्रयास किए जाने से आग को ...