उन्नाव, मार्च 31 -- हिलौली, संवाददाता। मौरावां थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित शिवपुरा मोहल्ला में मंगलवार बिजली की स्पार्किंग से आग लग गई। आग ने तीन किसानों की चार बीघा फसल जलाकर राख हो गई। किसानों के निजी प्रयास से आग को काबू किया। दमकल वाहनों के देर से पहुंचने से ग्रामीणों में रोष है। जब वाहन पहुंचे, तब तक आग की लपटें शांत हो गई थी। लेखपाल निशांत वर्मा ने पहुंचकर क्षति का आंकलन किया है। मौरावां कस्बे के शिवपुरा मोहल्ला निवासी जगन्नाथ सिंह, गुलजार सिंह व भीमपाल के खेतों से एचटी लाइन निकली है। मंगलवार दोपहर आपूर्ति के चालू होने पर खंभे में लगे इन्सुलेटर में स्पार्किंग होने लगी। उससे निकली चिंगारी नीचे फसल पर गिर गई। फसल सूखी होने से धू धू कर जलने लगी। लपटें उठती देख लोग खेतों की तरफ दौड़ पड़े। सभी ने एकजुट होकर आग को निजी संसाधनों से आगे बढ़ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.