औरैया, मार्च 5 -- औरैया, संवाददाता। शहर के सत्तेश्वर मोहल्ले में मंगलवार देर रात बिजली लाइन में स्पार्किंग से एक गारमेंट शोरूम में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में शोरूम में रखा लाखों रुपये का कपड़ा और अन्य सामान जलकर राख हो गया। घटना से इलाके में देर रात तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। बताया गया कि सत्तेश्वर मोहल्ले में कोतवाली के सामने गली में आशुतोष कुमार का शिव कुमार गारमेंट नाम से कपड़ों का शोरूम है, जहां से कपड़ों की थोक बिक्री की जाती है। होली का त्योहार होने के कारण मंगलवार शाम को आशुतोष अपने पास स्थित पुराने घर चले गए थे। रात करीब 11 बजे बिजली के खंभे से स्पार्किंग होने लगी और कुछ देर बाद केबल टूटकर शोरूम के गेट पर गिर गई। तार से निकली चिंगारी शोरूम के अंदर रखे कपड़ों पर गिर गई, जिससे आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.