स्पाइसजेट हाय हाय! आखिरी मौके पर रद्द हो गईं फ्लाइट्स, एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी; जमकर हंगामा
नई दिल्ली, अप्रैल 30 -- मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 1 पर गुरुवार को भयंकर अफरातफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक यह अफरातफरी तब मची जब स्पाइसजेट की कई उड़ानों को आखिरी मौके पर रद्द कर दिया गया। इससे कई यात्री प्रभावित हुए और लोगों ने कई घंटों के इंतजार के बाद भी कोई जानकारी न मिलने पर जमकर हंगामा भी किया। वहीं कई लोग दूसरी उड़ानों के लिए इधर उधर भटकते नजर आए। इंडियन एक्सप्रेस ने अपनी एक रिपोर्ट में एयरपोर्ट के सूत्रों के हवाले से बताया कि कम से कम तीन फ्लाइट्स, मुंबई से दिल्ली जाने वाली SG 631, मुंबई से गोरखपुर जाने वाली SG 553 मुंबई से बेंगलुरु जाने वाली SG 669, को अचानक रद्द कर दिया गया। इसके बाद लोगों ने हेल्प डेस्क पर हल्ला बोल दिया। लोगों ने एयरलाइन स्टाफ की ओर से कोई जानकारी नहीं मिलने की शिकायत की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.