नई दिल्ली, अगस्त 31 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। वित्तीय संकट से जूझ रही विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने कारोबारी कलानिधि मारन और काल एयरवेज के साथ कानूनी विवाद में दिल्ली हाईकोर्ट से 50 करोड़ रुपये जमा करने के लिए चार सप्ताह का अतिरिक्त समय मांगा है। कंपनी और उसके प्रमोटर अजय सिंह को यह रकम कोर्ट की रजिस्ट्री में जमा करनी है। कंपनी ने दलील दी कि केंद्र सरकार से मिलने वाली आपात ऋण सहायता की दूसरी किश्त अभी तक नहीं मिली है। इस कारण तय समय पर रकम जमा करना संभव नहीं हो पाया। जस्टिस सुब्रमण्यम प्रसाद की पीठ ने तत्काल कोई आदेश देने से इनकार करते हुए अगली सुनवाई 21 सितंबर के लिए तय की है। स्पाइसजेट ने बताया कि जून में केंद्र से आपात ऋण सहायता की पहली किश्त मिली थी। इस रकम का इस्तेमाल कंपनी ने अपने परिचालन में किया। कंपनी को उम्मीद थी कि सरकार से...