नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता स्पाइसजेट की वेबसाइट में तकनीकी खराबी के कारण बुधवार को भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे पहले देश के विभिन्न हवाई अड्डों से विमान परिचालन में देरी की शिकायतें आई थी।सोशल मीडिया एक्स पर स्पाइसजेट के हैंडल से तकनीकी दिक्कत का हवाला देते हुए कहा गया है किऑनलाइन चेक-इन, भुगतान और बुकिंग में बदलाव की सेवाएं प्रभावित हुईं। एयरलाइन ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि सेवाएं बहाल करने के लिए तकनीकी टीम संबंधित सेवा प्रदाता के साथ काम कर रही है।एयरलाइन के मुताबिक, यात्रियों के लिए हवाई अड्डों पर मैनुअल चेक-इन और बोर्डिंग की व्यवस्था की गई है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: वृहस्पतिवार को हैदराबाद की फ्लाइट नहीं, इंडिगो की वेबसाइट पर नो फ्लाइट फाउंड यात्रियों को हवाई अड्डे पर समय से पहले पह...