स्पाइसजेट की वित्तीय स्थिति पर नजर: नायडू
नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- नई दिल्ली। नागर विमानन मंत्री के राममोहन नायडू ने गुरुवार को कहा कि सरकार और डीजीसीए स्पाइसजेट की वित्तीय स्थिति और परिचालन पर करीबी नजर रख रहे हैं। स्पाइसजेट के विमानों की संख्या के साथ-साथ घरेलू बाजार हिस्सेदारी में भी कमी आई है और कंपनी को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। आंकड़ों के अनुसार, जुलाई में एयरलाइन की घरेलू बाजार में हिस्सेदारी घटकर 1.6 प्रतिशत रह गई, जो जून में 1.9 प्रतिशत थी। सूत्रों के अनुसार, एयरलाइन गंभीर वित्तीय समस्याओं का सामना कर रही है और कर्मचारियों के वेतन के भुगतान में देरी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.