स्पाइसजेट एयरवेज की की महिला कर्मचारी ने की खुदकुशी
गोरखपुर, मार्च 24 -- कुसम्ही बाजार (गोरखपुर), हिन्दुस्तान संवाद। स्पाइसजेट एयरवेज में कार्यरत बलिया की रहने वाली एक महिला सुरक्षा अधिकारी ने रविवार की रात किराए के कमरे में जहर खाकर जान दे दी। आत्महत्या से पहले उसने व्हाट्सएप स्टेटस पर खुदकुशी की जानकारी दी। पोस्टमार्टम के बाद परिवारीजन शव लेकर चले गए। पुलिस के मुताबिक बलिया जिले उभाव थाना क्षेत्र के मालीपुर गांव निवासी शिवांगी वर्मा (24) स्पाइसजेट एयरवेज में सिक्योरिटी एग्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत थीं। गोरखपुर एयरपोर्ट पर उनकी ड्यूटी थी। वह नंदानगर स्थित सैनिक कुंज इलाके में लक्ष्मी मार्केट के पास पिछले एक वर्ष से किराए के मकान में रह रही थी। सोमवार सुबह मकान मालिक ने उसका व्हाट्सएप स्टेटस देखा। उसने लिखा था, 'मैं जहर खाने जा रही हूं'। इसके बाद मकान मालिक उसके कमरे पर पहुंचे तो दरवाजा अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.