सिद्धार्थ, अप्रैल 9 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय परिसर स्थित केंद्रीय ग्रंथालय के ऑडिटोरियम में बुधवार को स्पाइक मैके कार्यक्रम के तहत आयोजित सरोद वादन ने श्रोताओं को एक अद्भुत आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक अनुभव प्रदान किया। कार्यक्रम में देश के प्रसिद्ध सरोद वादक श्री आमिर हुसैन ने अपनी मोहक प्रस्तुति से पूरे सभागार को मंत्रमुग्ध कर दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक विधि से हुआ, जिसके बाद सरोद की सुरमयी धुनों ने वातावरण को संगीत के आध्यात्मिक रस से सराबोर कर दिया। तबले पर दुर्जय भौमिक की सधी हुई संगत ने प्रस्तुति को और अधिक प्रभावशाली बना दिया। दोनों कलाकारों ने राग चारुकेशी, शुद्ध सारंग, भीम पलाशी और पहाड़ी की उत्कृष्ट प्रस्तुति देकर भारतीय शास्त्रीय संगीत की समृद्ध परंपरा को सजीव कर दिया। कार्यक्रम में कुलपति प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.