खगडि़या, अप्रैल 8 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बीजेपी स्पष्ट विचारधारा व प्रभावी नेतृत्व के कारण देश में स्थापित हुआ है। यह बातें मंगलवार को पार्टी के जिला उपाध्यक्ष आलोक कुमार विद्यार्थी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कही। उन्होंने कहा कि 6 अप्रैल 1980 को बीजेपी की स्थापना हुई थी। शून्य से शुरू हुई यह पार्टी आज देश में छाई हुई है और केंद्र समेत अधिकतर राज्यों में इसकी सरकार है, लेकिन बहुत कम लोगों को यह बात पता है कि बीजेपी की शुरुआत बेहद साधारण स्थिति में हुई थी। राजनीतिक पंडितों के मुताबिक बीजेपी की जगह भारतीय जनसंघ से जुड़ी है। राजनीतिक संगठन की स्थापना 1951 में श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने की थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.