स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर समय का सदुपयोग करें : प्राचार्य
गोरखपुर, अगस्त 24 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से ओरिएंटेशन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। प्राचार्य प्रो. ओमप्रकाश सिंह ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि उच्च शिक्षा केवल ज्ञान प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि आत्म-अनुशासन, ऊर्जा प्रबंधन और लक्ष्य-निष्पादन की प्रक्रिया भी है। स्पष्ट किया कि जब छात्र अपनी ऊर्जा का सुव्यवस्थित प्रयोग करते हैं और स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित रखते हैं तब वे समय व संसाधनों का सर्वोत्तम उपयोग कर पाते हैं। डॉ. शैलेश कुमार सिंह ने शैक्षिक अनुशासन और आवश्यक पठन-सामग्री के संबंध में उपयोगी टिप्स साझा किए। डॉ. अखिल श्रीवास्तव डॉ. प्रियंका सिंह व स्वेता सिंह ने नोट-लेखन, समय प्रबंधन और समूह-आधारित चर्चाओं से सीखने की गुणवत्ता बेहतर करने के व्यावहारिक सुझाव दिए। कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.