स्पष्ट और पारदर्शी रुख अपनाए सरकार : रोहिणी
छपरा, मार्च 26 -- छपरा, एक संवाददाता। सारण लोकसभा की पूर्व प्रत्याशी डॉ. रोहिणी आचार्य ने प्रधानमंत्री के हालिया बयान पर नाराजगी जताते हुए आरोप लगाया कि घुमाकर और विरोधाभासी बातें कर देश को गुमराह किया जा रहा है। राजद नेत्री रोहिणी आचार्य के हवाले से राजद प्रवक्ता हरे लाल यादव ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि प्रधानमंत्री को अपनी नीतिगत विफलताओं पर स्पष्ट जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोविड काल का उदाहरण देते हुए वर्तमान संकट से निपटने की बात करना जनता के साथ भ्रम की स्थिति पैदा करता है। राजद ने केंद्र सरकार से मांग की है कि वह देश के सामने मौजूद चुनौतियों पर स्पष्ट और पारदर्शी रुख अपनाए, ताकि जनता में अनावश्यक भ्रम की स्थिति न बने।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.