स्पष्टीकरण के बाद 14 परिचालकों पर कसेगा शिकंजा
हरदोई, जुलाई 18 -- हरदोई। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) के हरदोई डिपो में करीब 2.10 लाख की वित्तीय अनियमितता उजागर होने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले में क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव वर्मा ने कार्रवाई करते हुए तीन कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर जांच शुरू करा दी है। वहीं, 14 परिचालकों को ड्यूटी से हटाकर उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। स्पष्टीकरण संतोषजनक न होने पर आगे की विभागीय कार्रवाई होगी। जून के अंतिम सप्ताह में त्योहारों पर दिए जाने वाले प्रोत्साहन भुगतान (इंसेंटिव) को लेकर मनमानी की शिकायत आई। इस पर वित्तीय अभिलेखों की जांच शुरू हुई। इसमें पता चला कि कुछ परिचालकों द्वारा जमा की गई आय की पूरी धनराशि निगम के खाते में जमा नहीं हुई है। जांच में अलग-अलग मामलों में 80 हजार, 50 हजार और 39 हजार रुपये की कमी साम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.