बक्सर, मई 20 -- युवा के लिए ------ चौसा बीईओ ने चौबीस घंटा के अंदर मांगा जवाब बक्सर, हमारे संवाददाता। चौसा प्लस टू आदर्श हाई स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक विद्यालय में आपत्तिजनक स्थिति में अपने शरीर की मालिश करा रहे थे। यह कृत्य सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बीईओ चौसा ने संबंधित प्रभारी एचएम से स्पष्टीकरण की मांग की है। सही जवाब नहीं मिलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई होना तय है। बीईओ ने जारी पत्र में कहा है कि अलग-अलग सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी मिली है कि प्लस टू आदर्श हाई स्कूल के प्रभारी एचएम हेमदास चौधरी (विशिष्ट शिक्षक) अर्द्धनग्न (अमर्यादित-आपत्तिजनक कार्य) अवस्था में किसी व्यक्ति से अपने शरीर की मालिश करा रहे है। यह भी पढ़ें- फॉलोअप: छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में दो बीईओ की टीम करेगी जांच जो विद...