कुशीनगर, जुलाई 20 -- कुशीनगर। नेपाल के पहाड़ी और तराई क्षेत्रों में हो रही रुक-रुककर बारिश का असर अब नरवाजोत और एपी बांध पर दिखने लगा है। नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव के कारण कई संवेदनशील बिंदुओं पर नदी ने दबाव बनाना शुरू कर दिया है। इससे तटबंधों की सुरक्षा को लेकर तटवर्ती गांवों के ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है।नदी की तेज धारा संवेदनशील स्पर और नोज पर लगातार दबाव बना रही है। इससे बाढ़ सुरक्षा कार्यों की मजबूती और अधूरे कार्यों को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जलस्तर में और वृद्धि हुई तो तटवर्ती क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: चेतावनी बिंदु से ऊपर और छितौनी तटबंध से सटकर बह रही गंडक नदी बढ़ते जलस्तर से बाघाचौर, बांकखास, विरवट, कोन्हवलिया, जवहीं दयाल, मुसहर टोली और चैन पट्टी समे...