रिषिकेष, अप्रैल 18 -- हिमालयीय आयुर्वेदिक पीजी कॉलेज एवं अष्टांग योग स्कूल, हरिद्वार के संयुक्त तत्वावधान में स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय में दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का विषय योग, आयुर्वेद, पारंपरिक ज्ञान परंपरा एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से स्वास्थ्य एवं नवाचार रहा। दो दिवसीय सम्मेलन में लगभग 300 शोधार्थियों ने भाग लिया। जिनमें भारत के विभिन्न विवि के विद्यार्थी एवं विभिन्न देशों के प्रोफेसर वर्चुअल माध्यम से जुड़े। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्पर्श हिमालय विवि के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार भारद्वाज द्वारा की गई। उन्होंने कहा कि योग और आयुर्वेद केवल चिकित्सा पद्धति ही नहीं, बल्कि एक समग्र जीवन शैली है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाती है। यह भी पढ़ें- यूओयू छात्रों का ...