स्पर्श गंगा शिक्षाश्री पुरस्कार के लिए अनु शर्मा चयनित
रुडकी, सितम्बर 5 -- रुड़की। श्री मारवाड़ कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज रुड़की छावनी की गृह विज्ञान प्रवक्ता अनु शर्मा का चयन स्पर्श गंगा शिक्षाश्री पुरस्कार-2026 के लिए हुआ है। राज्य स्तरीय सम्मान के लिए प्रदेशभर से प्राथमिक से उच्च शिक्षा क्षेत्र तक मात्र नौ शिक्षकों का चयन किया गया है। हरिद्वार जिले से अनु शर्मा अकेली चयनित शिक्षिका हैं। समाज सेवा, गंगा स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक उन्मूलन, पौधरोपण और जल संरक्षण के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए चयन समिति ने उनका चयन किया। जिला एनएसएस समन्वयक डॉ. एसपी सिंह ने फोन पर उन्हें बधाई दी। हल्द्वानी में आयोजित समारोह में उन्हें प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.