शामली, जनवरी 30 -- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को जनपद शामली में स्पर्श कुष्ठ जागरूक अभियान-2026 का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिला कुष्ठ अधिकारी द्वारा महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अभियान की शुरुआत की गई। शुक्रवार को मुख्य कार्यक्रम सीएमओ कार्यालय पर हुआ। जहां सीएमओ ने जिलाधिकारी का संदेश पढ़कर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कुष्ठ उन्मूलन की शपथ दिलाई। सीएमओ ने बताया कि स्पर्श कुष्ठ जागरूक अभियान जनपद भर में 30 जनवरी 2026 से 13 फरवरी 2026 तक चलाया जाएगा। जिला कुष्ठ अधिकारी डा. अथर जमील ने बताया कि कुष्ठ रोग किसी पूर्वजन्म का फल या अभिशाप नहीं है, बल्कि यह माइकोबैक्टीरियम नामक जीवाणु से होने वाला रोग है, जो नियमित उपचार से पूर्ण रूप से ठीक हो जाता है। उन्होंने कहा कि कुष्ठ जागरूकता पखवाड़े के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.