बदायूं, फरवरी 6 -- बदायूं। फ्लोरेंस नाइटेंगल पब्लिक स्कूल में जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। जिला कुष्ठ परामर्शदाता डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता ने अपनी टीम के साथ छात्राओं व शिक्षकगण को कुष्ठ रोग के लक्षण, बचाव और उपचार के बारे में जानकारी दी। बताया कि कुष्ठ के दाग-धब्बे सुन्न होते हैं, उनमें खुजली नहीं होती और पसीना भी नहीं आता। यदि कुष्ठ रोगी को कोई घाव हो जाए तो वह जल्दी नहीं भरता। कान पर गांठ बनना, कर्ण पल्लव का मोटा होना और नाक का बैठ जाना भी इसके प्रमुख लक्षण हैं। कहा, इसकी दवा सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों व जिला अस्पताल में निशुल्क उपलब्ध है। एनएमए मानवीर सिंह, पीएमडब्ल्यू मनोज कुमार व गौरव यादव ने प्रतिभाग किया। विद्यालय के प्राचार्य व शिक्षकगण का सहयोग सराहनीय रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.