नोएडा, जुलाई 13 -- नोएडा, राजेश शर्मा। यूपी क्रिकेट एसोसिएशन टैलेंट हंट सेलेक्शन प्रोग्राम में पश्चिमी यूपी के 1200 तेज गेंदबाज दो दिन तक दम दिखाएंगे। 14 और 15 जुलाई को ग्रेनो स्थित विजय स्टेडियम में इसका आयोजन होगा। प्रतियोगिता में 16 से 24 साल तक के तेज गेंदबाज भाग ले सकेंगे। क्रिकेट विकास समिति के सदस्य केएल तेजवानी ने बताया कि क्रिकेटरों को प्रतिभा दिखाने के लिए यह एक बेहतर मंच होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...