नोएडा, जून 3 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। ऑल इंडिया पुलिस बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस क्लस्टर प्रतियोगिता में स्पर्ण पदक जीतने वाली प्रियंका अरोड़ा को मंगलवार को पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने सम्मानित किया। लखनऊ में नौ मई से 13 मई तक इस प्रतियोगिता आयोजन किया गया। इसमें जिले में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात प्रियंका अरोड़ा ने महिला वर्ग टेबल टेनिस स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया। पदक जीतने पर मंगलवार को पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने खिलाड़ी को पदक और सम्मान धनराशि देकर सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...