सहारनपुर, दिसम्बर 2 -- दिल्ली रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव स्पर्धा उत्साह और जोश के साथ संपन्न हुई। जिसमें पीजी से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लेते हुए ट्रैक एंड फील्ड में शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में सबसे अधिक जीत शिवालिक, अरावली, नीलगिरी और विन्ध्या सदनों के खिलाड़ियों ने दर्ज की। कार्यक्रम का शुभारंभ डीआईजी अभिषेक सिंह, महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह, विधायक राजीव गुम्बर और वाइस प्रेजिडेंट एलन कूपर रंजीत मिश्रा ने किया। प्रधानाचार्या आदेश सिसोदिया और निदेशक युसूफ अमीन के साथ गुब्बारे उड़ाकर शुरुआत की गई। इसके बाद चारों सदनों ने आकर्षक मार्चपास्ट प्रस्तुत किया। खेल प्रतियोगिताओं में शुरुआत कक्षा 4 और 5 से हुई। 100 मीटर स्कीपिंग रेस में नीलगिरी सदन की छात्राओं ने पहला स्थान पाया। इसी कक्षा की 100 मीटर ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.