सीतामढ़ी, अप्रैल 11 -- सीतामढ़ी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय डुमरा स्थित जानकी स्टेडियम में खेल प्रतिभाओं के जोश व उत्साह के बीच विभा प्रसाद मेमोरियल दो दिवसीय जिला स्तरीय एथलेटिक्स मीट 2026 शनिवार को संपन्न हो गया। प्रतियोगिता के दूसरे व अंतिम दिन सुबह 8 बजे से शुरू हुए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। अंत में आयोजक मंडल की ओर से विजेताओं को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। विभिन्न आयु वर्गों में आयोजित प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। बालिका वर्ग 16 वर्ष की 600 मीटर दौड़ में अनुप्रिया ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि वैष्णवी कुमारी और रिद्धि कुमारी क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं बालक वर्ग में 60 मीटर दौड़, लंबी कूद, गोला प्रक्षेपण और भाला फेंक जैसी स्पर्धाओं ...