हल्द्वानी, फरवरी 28 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। आम्रपाली विश्वविद्यालय में 27वें स्थापना दिवस पर दो दिवसीय 'स्पंदन 2026' का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों, शिक्षकों और अतिथियों ने बढ़ चढ़कर भागीदारी की। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी। वहीं कार्निवाल का रंगारंग आयोजन भी आकर्षण का केन्द्र रहा। इसमें लकी ड्रा प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार ई-स्कूटी अभय मेहता को, दूसरा एलईडी टीवी डॉ. विक्रम सिंह को, तीसरा वाशिंग मशीन डॉ. सिद्धी शाही को, चौथा गियर साइकिल प्रभलीन कौर को, पांचवां माइक्रोवेव कंचन को और छठा साउंडबार ऋतिका ढैला को मिला। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में राफिया खान प्रथम, लक्षित खेतवाल द्वितीय और आस्था उपाध्याय तृतीय रहीं। कार्यक्रम समन्वयक प्रो. एमके पाण्डेय, डॉ. शुभो चट्टोपाध्याय, सह-समन्वयक डॉ. मनोज नेगी, स...