स्पंदन आर्ट फेयर में धीरज की चित्रकारी का जलवा
जौनपुर, मई 3 -- मुंगराबादशाहपुर। दिल्ली के आगा खान हॉल में कला स्पंदन फाउंडेशन की तरफ से आयोजित कला स्पंदन आर्ट फेयर-2026 में नगर के युवा चित्रकार धीरज कुमार जायसवाल ने क्षेत्र का मान बढ़ाया है। इस अंतरराष्ट्रीय कला मेले में भारत, नेपाल, श्रीलंका और बांग्लादेश सहित कई देशों के दर्जनों कलाकारों ने अपनी कलाकृतियां प्रदर्शित की। धीरज जायसवाल ने अपनी पेंटिंग्स में भारतीय संस्कृति, लोक जीवन, आध्यात्मिक चेतना और ग्रामीण परिवेश को विशेष रूप से उकेरा। उनकी कलाकृतियों में मिट्टी की खुशबू, त्योहारों के रंग और सनातन परंपराओं का जीवंत चित्रण देखने को मिला। पुरस्कार जीतकर रविवार को मुंगराबादशाहपुर स्थित आवास पहुंचने पर धीरज का जोरदार स्वागत हुआ। यह भी पढ़ें- खानम आर्ट गैलरी की राष्ट्रीय प्रदर्शनी शिमला में सर्व वैश्य समाज क्षेत्रीय समिति के अध्यक्ष रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.