स्नो व्यू वार्ड का 'आयुष्मान आरोग्य मंदिर' अनुबंध समाप्त होने से बंद
नैनीताल, जून 22 -- नैनीताल, संवाददाता। स्नो व्यू वार्ड में स्थानीय लोगों को घर के पास स्वास्थ्य सुविधाएं देने के उद्देश्य से 16 फरवरी 2026 को 'आयुष्मान आरोग्य मंदिर' की शुरुआत की गई थी। हालांकि, संचालन करने वाली ब्रैथवेल संस्था का अनुबंध समाप्त होने के कारण यह केंद्र पिछले करीब दो सप्ताह से बंद पड़ा है।'आयुष्मान आरोग्य मंदिर' में रोजाना औसतन 10 से 20 मरीज इलाज के लिए आते थे, जिन्हें डॉक्टर, फार्मासिस्ट और नर्स सहित पांच कर्मियों का स्टाफ सेवाएं दे रहा था। इसके बंद होने से अब स्थानीय लोगों को उपचार के लिए बीडी पांडे जिला अस्पताल के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। वार्ड सभासद जितेंद्र कुमार पांडे ने लोगों की परेशानी को देखते हुए विभाग से इसे तत्काल शुरू करने की मांग की है। वहीं, नगर पालिका के ईओ रोहिताश शर्मा ने बताया कि शहरी विकास विभाग के तहत सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.