मुजफ्फर नगर, जून 15 -- मुजफ्फरनगर खालापार थाना क्षेत्र में युवती से मिलने आए एक युवक और उसके साथी को युवती के परिजनों ने पकड़कर जमकर धुनाई कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को परिजनों के चंगुल से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। बाद में युवती के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- किशोरी का अपहरण करने आए दो आरोपी गिरफ्तारयुवती की पहचान खालापार थाना क्षेत्र के वहलना निवासी एक युवती की स्नैपचैट के माध्यम से हापुड़ के एक युवक से जान-पहचान हुई थी। दोनों के बीच काफी समय से बातचीत चल रही थी। शनिवार को युवक अपने एक साथी के साथ युवती से मिलने मुजफ्फरनगर पहुंचा और युवती को नुमाइश कैंप के पास बुलाया था। युवती अपने घर से निकलकर युवक से मिलने नुमाइश कैंप पहुंच गई। युवती के घर से निकलने ...