स्नैपचैट पर हुआ प्यार तो पार कर गया LoC, सेना ने PoK के युवक को वापस पाकिस्तान भेजा
नई दिल्ली, जुलाई 5 -- कहते हैं कि प्यार की कोई सीमा नहीं होती और इसी तर्ज पर पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) के एक युवक की अनोखी प्रेम कहानी सामने आई है। स्नैपचैट पर जम्मू-कश्मीर की एक महिला के प्यार में पड़ने के बाद यह युवक अवैध रूप से नियंत्रण रेखा (LoC) पार कर भारतीय क्षेत्र में दाखिल हो गया। हालांकि, भारतीय सेना ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे हिरासत में ले लिया और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सद्भावना के तौर पर वापस पाकिस्तान को सौंप दिया है। अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, पीओके के मुजफ्फराबाद जिले के रहने वाले जीशान मीर की मुलाकात जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के उरी की रहने वाली इरम मजीद से स्नैपचैट पर हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच ऑनलाइन दोस्ती प्यार में बदल गई। इस सीमा पार रोमांस ने जीशान को इतना प्रभावित किया कि उसन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.