रांची, दिसम्बर 18 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। राजधानी रांची में बेखौफ अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। नया मामला रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र के कडरू अभिजीत स्वीट्स के पास की है। यहां पर बाइक सवार अपराधियों ने एक महिला से न सिर्फ चेन की छिनतई की, बल्कि उनके साथ छेड़खानी कर मारपीट व गाली-गलौज भी की। रांची में इस तरह की यह पहली वारदात है। घटना मंगलवार की है। इस संबंध में पीड़िता अंशु कुमारी ने अरगोड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस की टीम ने घटना स्थल का जायजा लिया। उस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरा से फुटेज भी खंगाला। हालांकि, पुलिस को अपराधियों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.