दरभंगा, मई 31 -- राजीव रंजन प्रसाद,दरभंगा। सदर थाने के दोनार इंडस्ट्रियल एरिया स्थित यूनिकॉर्न स्नैक्स फैक्ट्री में दिल्ली कोर्ट के आदेश पर सदर थाने की पुलिस के सहयोग से तीन सदस्यीय मजिस्ट्रेट की टीम ने छापेमारी की। यूनिकॉर्न स्नैक्स पर आरोप था कि वह मुजफ्फरपुर के प्रतिष्ठित स्नैक्स सामग्री निर्माता कंपनी के नाम का उपयोग कर सामग्री की पैकिंग कर रहा है। मुजफ्फरपुर की कंपनी के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में छापेमारी शुक्रवार की दोपहर से देर शाम तक कई घंटे तक चली। इस दौरान फैक्ट्री के अंदर से मुजफ्फरपुर की स्नैक्स कंपनी का रैपर सहित कई अन्य संदिग्ध सामग्री भारी मात्रा में बरामद हुई। मुजफ्फरपुर की कंपनी के सेल्स ऑफिसर रवि चौधरी ने बताया कि हमारे प्रोडक्ट की दरभंगा में डुप्लीकेट पैकिंग कर बाजार में सप्लाई करने की कई महीनों से सूचना मिल रही थी। सू...