स्नैक्स के बंडल में छुपा कर रखी 827 लीटर शराब बरामद
मुजफ्फरपुर, जून 3 -- मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। बनुआ गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के समीप सड़क किनारे से पुलिस ने बुधवार सुबह 827 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। थानेदार राम एकबाल प्रसाद ने बताया कि ट्रक पर लोड स्नैक्स के बंडल में छुपा कर रखी गई 827 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई है। मौके से शिवहर जिले के थुम्मा थाने के हिरौता निवासी मुकेश राय को गिरफ्तार किया गया है। ट्रक, बोलेरो, पिकअप व बाइक जब्त की गई है। एसआई सूरज कुमार सुमन के बयान पर छह नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानेदार ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र के समीप सड़क किनारे शराब की खेप उतारी जा रही थी। यह भी पढ़ें- स्नैक्स के बंडल में छुपा कर रखी 827 लीटर शराब बरामद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.