स्नेह राणा पर यूपी वॉरियर्स ने जताया भरोसा, 30 लाख में खरीदा
मुरादाबाद, अक्टूबर 29 -- भारतीय महिला क्रिकेट टीम की अनुभवी खिलाड़ी स्नेह राणा को वूमेन प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) की नीलामी में यूपी वॉरियर्स ने 30 लाख रुपये में खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया है। बुधवार को हुई नीलामी में स्नेह पर भरोसा जताए जाने से उनके प्रशंसकों में खुशी है। मुरादाबाद रेल मंडल में कार्यरत स्नेह की तैनाती देहरादून में टीटी के पद पर है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी गेंदबाजी का लोहा मनवा चुकीं स्नेह अब डब्ल्यूपीएल में यूपी वॉरियर्स की ओर से खेलती नजर आएंगी। स्नेह राणा इससे पहले भी डब्ल्यूपीएल का हिस्सा रह चुकी हैं। वह गुजरात जायंट्स, दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेल चुकी हैं। भारतीय महिला टीम के साथ विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहना भी उनकी उपलब्धियों में शामिल है। उनकी ऑफ स्पिन गेंदबाजी और द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.