देवघर, अप्रैल 21 -- करौं,प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के नोनियाटांड गांव में आयोजित सप्तचंडी महायज्ञ में प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु यज्ञ मंडप का परिक्रमा देकर पुण्य का भागी बन रहे हैं l महायज्ञ को लेकर महायज्ञ समिति द्वारा प्रत्येक दिन रात्रि बेला में भजन व प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है l प्रतिदिन रात में देवी मीनू लाडली द्वारा प्रवचन की जा रही है l वहीं सोमवार रात को प्रसिद्ध भजन गायिका स्नेहा सरगम और सुरुचि सिंह द्वारा एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति की गई। जिस सुनकर श्रोता झुमने को विवश हो गए। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से की गई। यह भी पढ़ें- माता-पिता व गुरु की सेवा से बढ़कर जीवन में कोई सेवा नहीं : देवी मीनू लाडली उसके बाद निमिया के डार मैया झूलेली झूलनवा, वीणा वादनी मैया, ये गणेश के पापा, माता तू ही पिता ...