बस्ती, फरवरी 10 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। आरसीसी पब्लिक स्कूल में कक्षा 12वीं के लिए फेयरवेल समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों का स्वागत अत्यंत स्नेह और आत्मीयता के साथ किया गया। समारोह के दौरान रंगारंग नृत्य प्रस्तुतियां, क्विज प्रतियोगिता और विभिन्न रोचक खेलों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्नेहा पटेल को मिस फेयरवेल और सनी कन्नौजिया को मिस्टर फेयरवेल के खिताब से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त अन्य विद्यार्थियों को भी विभिन्न उपाधियों से अलंकृत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के निदेशक शैलेश चौधरी ने किया। निदेशक ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह विदाई किसी अंत का संकेत नहीं, बल्कि जीवन की एक नई और उज्ज्वल शुरूआत है। सफलता केवल अंकों से नहीं, बल्कि संस्कार, चरित्र और निरंतर परिश्रम से प्राप्त होती ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.