मेरठ, अप्रैल 7 -- अलेक्जेंडर एथलेटिक क्लब के तत्वावधान में प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी ऑल इंडिया स्नूकर प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का बुधवार को आगाज होगा। प्रतियोगिता 16 अप्रैल तक चलेगी। इसमें देश के टॉप 16 खिलाड़ियों में से 12 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। विजेता खिलाड़ियों को क्लब की ओर से 1.5 लाख रुपये और मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। सोमवार को अलेक्जेंडर एथलेटिक्स क्लब में पत्रकार वार्ता हुई। जिसमें क्लब उपाध्यक्ष जय प्रकाश अग्रवाल, आयोजन सचिव आनंद अरोरा, सचिव संजय कुमार, मीडिया प्रभारी अमन अग्रवाल, अंशुल अग्रवाल ने बताया कि पिछले 15 वर्षों से क्लब की ओर से प्रतिवर्ष टूर्नामेंट का आयोजन कराया जा रहा है। पिछले वर्ष विजेता खिलाड़ी को एक लाख रुपये पुरस्कार धनराशि दी गई थी। इस बार यह राशि बढ़ाकर डेढ़ लाख कर दी है।उन्होंने ...