धनबाद, जून 30 -- मातृसंघ जनकल्याण सेवाश्रम की ओर से श्री राधा-कृष्ण मंदिर एवं ध्यान कक्ष, मां तारा एवं मां आद्या काली मंदिर प्रांगण, कोयला नगर में जगन्नाथ स्नान पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया। स्नान पूर्णिमा को भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया गया। वैदिक मंत्रोच्चार एवं पुरुष सूक्तम् के पावन पाठ के मध्य घटस्थापना, अधिवास, तिल-उबटन, चंदन लेप तथा पंचामृत, दुग्ध, सुगंधित जल, फल-रस सहित विविध पवित्र द्रव्यों से भगवान श्री जगन्नाथ, श्री बलभद्र, माता सुभद्रा, श्री सुदर्शन, श्री शालिग्राम शिला एवं श्री गोपाल का महाअभिषेक (महास्नान) संपन्न कराया गया। स्नान के बाद प्रभु को तुलसीदल, कमल पुष्पों की मालाएं एवं नवीन वस्त्र अर्पित कर दिव्य गजवेश से अलंकृत किया गया तथा विशेष महाआरती एवं विविध भोग अर्प...