प्रयागराज, दिसम्बर 23 -- माघ मेला में महाकुम्भ की तरह ही यात्रियों की सुविधा के लिए दिशावार ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। प्रयागराज जंक्शन को छोड़कर अन्य रेलवे स्टेशनों से अलग-अलग रूट की ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। जिस रूट की ज्यादा भीड़ होंगी, उस रूट पर ऑन डिमांड स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। प्रमुख स्नान पर्वों के दौरान प्रयागराज संगम स्टेशन मुख्य स्नान तिथि से एक दिन पूर्व से दो दिन बाद तक बंद रहेगा। इस दौरान संगम स्टेशन से ट्रेनों का संचालन नहीं होगा। संगम की जगह ट्रेनें प्रयाग जंक्शन से संचालित होंगी। इस दिशावार परिचालन व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य यह है कि श्रद्धालुओं को जिस दिशा में यात्रा करनी हो, उसी अनुरूप नजदीकी एवं उपयुक्त स्टेशन से ही ट्रेन उपलब्ध कराई जा सके। इससे माघ मेला अवधि के दौरान रेल यातायात सुचारू, सुरक्षित एव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.