प्रयागराज, जनवरी 8 -- प्रयागराज। माघ मेले में बुधवार को कोई स्नान पर्व नहीं था। सप्ताह के आखिरी दिन के कारण भी भीड़ नहीं थी, फिर भी हेलीपैड पार्किंग में वाहनों को रोकने से बड़ी परेशानी हुई। पुलिस ने चार पहिया वाहनों को हेलीपैड पार्किंग के पास रोक दिया, जिन लोगों को झूंसी की ओर जाना था, वो परेशान हो गए। कुछ वाहन किसी प्रकार निकले तो उन्हें पांटून पुल पांच व सात की मरम्मत के कारण वापस होना पड़ा। दोनों पुलों पर पैदल भी यातायात रोक दिया गया। अफसरों ने निर्देश दिया है कि वो चार पहिया वाहन हेलीपैड पार्किंग के पास रोके जाएं, जिन्हें संगम जाना है। जो लोग झूंसी की ओर कल्पवासियों से मिलने जाते हैं, उन्हें आगे जाने दिया जाए। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के इस निर्देश के बाद भी सभी चार पहिया वाहनों को रोका गया। परेशान लोग यह...