स्नान-दान के साथ जप-तप में लीन दिखे श्रद्धालु
हरदोई, मई 25 -- बिलग्राम। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर मंगलवार को बिलग्राम के छिबरामऊ राजघाट पर हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। सुबह ब्रह्म मुहूर्त से ही गंगा स्नान और पूजन का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित किया और दान-पुण्य किया। राजघाट पर आसपास के क्षेत्रों के अलावा अन्य जिलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कई श्रद्धालु जप-तप और पूजा-अर्चना में लीन दिखाई दिए। वहीं कुछ सामाजिक संगठनों और श्रद्धालुओं की ओर से लोगों को शरबत वितरित किया गया तथा भंडारे का आयोजन भी किया गया। भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। यह भी पढ़ें- गंगा दशहरा पर राहगीरों को पिलाया गया ठंडा शरबत घाट पर पुलिस बल और गोताखोर तैनात रहे, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो सके। ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.