रांची, अप्रैल 17 -- सोनाहातू,प्रतिनिधि। प्रखंड के जामुदाग पंचायत के चोगा गांव स्थित मुंडा तालाब में चेंजिंग रूम और घाट निर्माण का विधिवत शिलान्यास शुक्रवार को पंचायत समिति सदस्य रूप साहू और ग्रामीणों ने किया। निर्माण कार्य 15वें वित्त आयोग मद से 2 लाख 50 हजार रुपये की लागत से कराया जाएगा। तालाब का उपयोग दैनिक जरूरतों, धार्मिक कार्यों और अन्य गतिविधियों के लिए होता है। ऐसे में घाट बनने से लोगों को सुरक्षित और व्यवस्थित स्थान मिलेगा। इस दौरान मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। यह भी पढ़ें- बुंडू मुखिया ने पेबर ब्लॉक निर्माण की रखी आधारशिला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...