रामगढ़, मार्च 30 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। बड़काचुंबा पंचायत में सोमवार को स्नान घाट निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। पंचायत के मुखिया राजेंद्र प्रसाद ने नारियल फोड़कर स्नान घाट निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। मुखिया ने बताया 15 वीं वित से लगभग ढ़ाई लाख रुपए की लागत से धनेरागढ़ा नदी में स्नान घाट का शिलान्यास किया गया। इसके बनने से अगल बगल के लोगों को पर्व त्योहार्र छठ व्रतियों को सुविधा होगी। इस अवसर पर पंसस मनोज महतो, लक्ष्मण महतो, सुरेंद्र महतो, कीर्तन महतो बहादूर महतो आदि उपस्थित थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...