स्नान के दौरान लापता युवक का शव गंगा में मिला
बुलंदशहर, मई 26 -- गंगा दशहरा पर नरौरा के गांधी गंगा घाट पर गंगा में स्नान करते लापता हुए अमित (25 वर्ष) पुत्र शिवराम सिंह गांव लौहरा थाना सासनी जनपद हाथरस का शव गंगा में मिला। पुलिस ने लोगों की मदद से अमित का शव ढूंढ निकाला। नरौरा थाना प्रभारी भुवनेश कुमार ने बताया कि परिजनों के अनुरोध पर बिना पोस्टमार्टम के युवक का शव उन्हें सौंप दिया गया। मालूम हो कि अमित दोस्तों के साथ नरौरा में गंगा स्नान को आया था। सुबह दोस्तों के साथ स्नान कर रहा था तभी घटना हो गई। यह भी पढ़ें- गंगा में बहे फैजल का शव बरामद यह भी पढ़ें- गंगा स्नान करने गया युवक डूबा, मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.