स्नान के दौरान महानंदा नदी में डूबी बच्ची, मौत
कटिहार, जून 27 -- अमदाबाद, संवाद सूत्र प्रखंड के दुर्गापुर पंचायत अंतर्गत कमरुद्दीन टोला के पास महानंदा नदी के स्पर संख्या-42 के समीप शनिवार को स्नान के दौरान नौ वर्षीय एक बच्ची की डूबने से मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि गांव में मातम पसरा हुआ है। घटना के संबंध में जानकारी के अनुसार बच्ची अपनी नानी के घर आई हुई थी। शनिवार की सुबह करीब 10 बजे वह अपने साथियों के साथ महानंदा नदी में स्नान करने गई थी। स्नान के दौरान वह गहरे पानी में चली गई और लापता हो गई। साथ में मौजूद बच्चों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा बच्ची की तलाश शुरू की। कई घंटे की खोजबीन के बाद उसका शव नदी से बरामद किया गया। इस संबंध में अंचल पदाधिकारी स्नेहा कुमारी ने बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.