हरिद्वार, जनवरी 1 -- नए साल के दिन ऋषिकुल स्थित श्रीराम घाट पर स्नान के दौरान एक युवती गंगनहर में बह गई। घटना की सूचना मिलते ही जल पुलिस मौके पर पहुंची और काफी देर तक तलाश की, लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं लग सका। घाट पर युवती के कपड़े और चप्पल मिलने से परिजनों की चिंता और बढ़ गई है। पुलिस के अनुसार विकास कॉलोनी निवासी किरायेदार चंद्रभान की 20 वर्षीय बेटी मंजू गुरुवार तड़के करीब साढ़े छह बजे स्नान के लिए श्रीराम घाट पहुंची थी। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजन चिंतित हो गए और उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन करते हुए परिजन घाट पर पहुंचे, जहां मंजू के कपड़े और चप्पल पड़े मिले। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही जल पुलिस मौके पर पहुंची और बोट की मदद से गंगनहर में सघन तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन युवती का कोई पता नहीं चल सका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.