प्रयागराज, जनवरी 23 -- शुक्रवार को वसंत पंचमी के पावन पर्व पर देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालु संगम स्नान के लिए आए। श्रद्धालुओं की सामाजिक संगठन, सरकारी संस्थाएं और स्थानीय लोगों ने खूब आवभगत की। स्वागत में संगठनों, संस्थाओं की ओर से मुख्य मार्गों और चौराहों पर स्नान करके लौट रहे श्रद्धालुओं को भंडारे के माध्यम से भोजन कराया गया। इसी क्रम में भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) कर्मचारियों की ओर से एफसीआई एसडब्लूसी अलोपीबाग गल्ला गोदाम में माघ मेले में आए हुए श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एफसीआई के मंडल प्रबंधक बजरंग लाल अग्रवाल, आलोक रूपौलिहा, प्रदीप झा, संदीप कश्यप, आशीष मिश्रा, चितरंजन, विनीत तिवारी, अपूर्व, उत्तम शर्मा, नवीन, अमित, वैभव, शशांक, रुचि, पूजा, शन्नो, अंशु, पूनम आदि ने सेवा कार्य किया।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.