भागलपुर, मार्च 31 -- थाना क्षेत्र के बाबूपुर गंगा घाट में गंगा स्नान करते समय एक युवक गहरे पानी में जाकर डूब गया, जिसमें उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान कजरैली थाना क्षेत्र के कजरैली निवासी बिंदेश्वरी यादव के 30 वर्षीय पुत्र बंटी कुमार के रूप में हुई है। घटना सोमवार दोपहर की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही सबौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। 112 नंबर की पुलिस ने मामले की जानकारी एसडीआरएफ टीम को दी। टीम ने काफी मशक्कत के बाद शव को पानी से निकाला। बताया जा रहा है कि युवक कजरैली से अपने परिजनों और ग्रामीणों के साथ सोमवार को सामूहिक पूजा-अर्चना के लिए गंगा स्नान करने बाबूपुर घाट आया था। स्नान कर चुके अन्य लोगों के साथ वह भी स्नान कर निकल चुका था, लेकिन दोबारा स्नान करने गया तो गहरे पानी में डूब गया। स्थानीय लोगों ने बचाने का प्रयास किया, लेक...