भागलपुर, अप्रैल 22 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। घोघा थाना क्षेत्र के कटरिया नदी में मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे में 11 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। घटना सुबह करीब साढ़े नौ बजे की है, जब किशोर अपने साथियों के साथ नदी में स्नान कर रहा था। जानकारी के अनुसार, पन्नूचक गांव निवासी त्रिभुवन कुमार मंडल का 11 वर्षीय पुत्र अनिकेत कुमार गांव के सामने कटरिया नदी में स्नान कर रहा था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने तत्काल उसकी तलाश शुरू की, लेकिन काफी खोजबीन के बावजूद उसका पता नहीं चल सका। यह भी पढ़ें- गंडक नदी में डूबे युवक का शव 60 घंटे बाद बरामद घटना की सूचना मिलने पर घोघा के मुखिया प्रतिनिधि संजय यादव ने एसडीआरएफ टीम को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ टीम ने करीब चार घंटे की मशक्कत के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.