समस्तीपुर, अप्रैल 16 -- मनोरंजन प्रसाद मिश्र विभूतिपुर। थाना क्षेत्र से गुजरने वाली बूढ़ी गंडक के सिंघियाघाट भगवती स्थान के निकट नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई है। मृतक दीपक सहनी (38) सिंघिया बुजुर्ग उतर वार्ड नंबर 8 निवासी जागो सहनी का पुत्र बतलाया जाता है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि दीपक के घर मे पूजा होने वाली थी। स्नान करने के बाद उसे पूजन सामग्री लाना थी। इसी क्रम में वह बूढ़ी गंडक नदी में नहाने चला गया और वह डूब गया। जब लोगों ने उसे डूबते देखा तो तत्काल नदी में उसकी खोज शुरू कर दी। करीब एक घंटे में मछुआरों ने नदी से उसकी लाश निकली। इस बीच स्थानीय लोगो ने पुलिस को सूचना दी। जब तक पुलिस पहुँची लाश निकल चुका था। इसके बाद लाश को कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम में भेज दिया गया। बताया जाता है दीपक घूम-घूम कर सीज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.